बसंतपुर: SSB रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों ने 150 लीटर नेपाली शराब और बाइक जब्त की, कारोबारी नेपाल भागा
एसएसबी 45 वी बटालियन वीरपुर के रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों ने चेक पोस्ट ड्यूटी के दौरान 150 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है, हालांकि इस कार्रवाई में शराब कारोबारी बाइक और शराब छोड़कर मौके से फरार होकर नेपाल प्रवेश कर गया. जब्त बाइक और शराब को अररिया उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी देते हुए 45 वी बटालियन के द्वितीय कमान पदाधि