वाराणसी कमिश्नरी सभागार में 137 नव चयनित लेखपालों को राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में प्रदेश में नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौपी। इसी क्रम में जनपद वाराणसी में भी कमिश्नरी सभागार में प्रदेश के खाद्य एवं आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने जनपद वाराणसी के लिए 137 नव चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंप कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।