VDA द्वारा वार्ड दशाश्वमेध में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध गरजा बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2024 वीडीए क्षेत्र के वार्ड दशाश्वमेध ग्राम दरेखू में आलोक कुमार द्वारा बिना ले आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा पर अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी l उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग को आज 10 जुलाई 2024 को उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की उपस्थिति में प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी |