शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में लगी आग: 23 लाख का सामान जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2024 वाराणसी के सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरिहिरा बाजार में मंगलवार की बीती देर रात को विंध्यवासिनी नामक एक फर्नीचर की दुकान में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जहां फर्नीचर की दुकान में रखे, शीशम, सागौन, साखू की कीमती लकड़ी जलकर राख हो गई। ग्राहकों के बनाए गए दरवाजा, खिड़की, चौखट, प्लाई आदि भी जलकर राख हो गया।