जैतपुरा क्षेत्र में युवक की पीट-पीट की गई हत्या, चार लोगों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज
Sadar, Varanasi | Jul 10, 2024 वाराणसी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई से युवक के सिर और नाक में चोट लगी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मामले में मां-बेटी समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। मामला जैतपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में युवक को सरेराह पीटा गया।