छतरपुर: निवरिया के छात्र का प्राचार्य पर गंभीर आरोप, आत्महत्या की चेतावनी से हड़कंप
छतरपुर की जनसुनवाई में एक छात्र ने स्कूल प्राचार्य पर जबरन प्राइवेट छात्र बनाने, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और धमकी देने के मंगलवार की दोपहर 1 बजे आरोप लगाए। छात्र ने मानसिक तनाव का हवाला देते हुए आत्महत्या की चेतावनी दी और निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं प्रशासन ने कहा कि 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को शासन नीति के तहत प्राइवेट मार्कशीट दी गई है।