उच्चैन: उच्चेन: पिछूना मोड़ पर खेत में मिला युवक का शव, हादसे की आशंका
उच्चेन थाना क्षेत्र के पिछूना मोड़ के पास खेतों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास में मोटरसाइकिल पड़ी होने से सड़क हादसे में मौत की आशंका है। कपड़ों से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बलराम शर्मा निवासी मई, थाना लखनपुर के रूप में हुई।