गरौठा: गरौठा में नए सीओ का सख्त संदेश: अवैध खनन, जुआ और शराब पर लगेगी लगाम
गरौठा में नवागंतुक क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पांडे ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि सर्किल में अवैध खनन, जुआ और शराब जैसे किसी भी गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के साथ निष्पक्ष न्याय किया जाएगा। इससे पहले वे झाँसी साइबर क्राइम ब्रांच और यातायात विभाग में तैनात रह चुके हैं।