कोल: खैर रोड पर जलभराव से परेशान लोगों ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन, महापौर आवास का किया घेराव <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Koil, Aligarh | Jun 9, 2025 खैर रोड पर बेमौसमी जलभराव ने स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कराया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने जलभराव में खड़े होकर नारेबाजी की और पलायन के पोस्टर लेकर नगर निगम के खिलाफ अपना रोष जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारी महापौर आवास घेर कर कार्रवाई की मांग की है।