डुमरा: सीतामढ़ी में वार्ड पार्षद पिटाई मामला: मेयर ने पार्षदों संग डीएम-एसपी से मुलाकात की
सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड पार्षद मनीष पंडित की हुई पिटाई मामले में वार्ड पार्षदों ने सीतामढ़ी डीएम और SP से मुलाकात की है इस दौरान हमला करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। बता दे कि वार्ड संख्या 3 के पार्षद मनीष पंडित के साथ प्रधानाध्यापिका के पति और देवर ने मारपीट की घटना की थी।