*अमरगढ़ के राजा के कोट में हुई लूट,बाइक से आए बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे अमरगढ़ कोट में निवास करने वाली चंदा देवी सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को पहुंचे बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा सिंह के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोट में निवास करती है। उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी तब तक लगभग तीन की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया घर के अंदर सोने चांदी के गहने व नगदी सब कुछ उठा ले गए। जिस कमरे में वह उन्हें बंद किया गया था उसमें दो दरवाजे थे किसी तरह बंधे हुए हाथ से दूसरे दरवाजे की बंद चिटकनी को खोलकर वह बाहर निकली तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही रात करीब 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकार पट्टी प्रदीप सिंह आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार प्रदीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना होने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है, सच्चाई के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#PratapgarhPolice #UPPolice
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 3, 2026