कर्वी: चित्रकूट में न्याय की मांग पर तीन दिन तक नहीं किया अंतिम संस्कार, पुलिस के आश्वासन के बाद पंकज को दी गई अंतिम विदाई
चित्रकूट के राजापुर में पंकज प्रजापति की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर तीन दिन तक शव फ्रीजर में रखा कर निष्पक्ष जांच की मांग की। मंगलवार दोपहर 2 बजे डीएम व एसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।