सारठ: CO व उर्स मेला समिति अध्यक्ष केसीएस मुंडा ने थानेदार और समिति सदस्यों के साथ मेला क्षेत्र का जायजा लिया, दिए निर्देश
सारठ CO व उर्स मेला समिति अध्यक्ष केसीएस मुंडा ने बुधवार रात 11 बजे थानेदार व समिति सदस्यों संग मेला क्षेत्र का जायजा लिया व जरूरी निर्देश दिए। बताया कि मेले में भगदड़ व सड़क जाम की स्थिति नहीं हो, श्रद्धालुओं को मजार पर चादरपोशी में परेशानी नहीं हो, इसके लिए तैनात पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने व साफ-सफाई में लापरवाही नहीं बरतने की बात मेला समिति को कहा है।