भीलवाड़ा: हनुमान जयंती पर हनुमानजी महाराज को 1100 किलो काजूकतली का महाभोग अर्पित किया गया, महाआरती में उमड़े भक्त
भीलवाड़ा। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव गुरूवार को शहर के मुख्य डाकघर के समीप स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में उत्साह एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह हनुमानजी महाराज की प्रतिमा को स्वर्ण चोला चढ़ाया गया। दोपहर 12.15 बजे हनुमानजी की महाआरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु उमड़े पड़े।