बिछिया: अंजनिया ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में नालियों की बदहाल स्थिति, दुर्गंध और गंदगी से वार्डवासी परेशान..!
बिछिया विकासखंड की अंजनिया ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 में नालियों की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। नालियों में लंबे समय से जमा गंदगी, सिल्ट और काई के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे वार्डवासियों का रहना मुश्किल हो गया है।13 जून को दोपहर 2 बजे वार्डवासी अपने घरों से निकलकर सड़क पर पहुंचे और नालियों की सफाई की मांग की है l