मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कुदरी जंगल मे दो लोगो पर बाघ हमले के बाद पार्क टीम अलर्ट,हाथी और ड्रोन से निगरानी जारी
Manpur, Umaria | Jun 14, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा के कुदरी के जंगल मे बाघ के हमले मे दो लोगो की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।एक महिला और फिर एक युवक की मौत की घटनाओ के बाद इलाके मे हाथी और ड्रोन से निगरानी और बढ़ा दी गई है।बाघ की गतिविधियो पर नजर रखने के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के दस से अधिक जवान की तैनाती की गई है।वहीं पुलिस भी हर गतिविधि पर नजर रख रही है।