चूरू: वार्ड संख्या 27 से शादी में गए परिवार के घर से लाखों की चोरी, चोरों ने नकदी और आभूषण किए चुराए
Churu, Churu | Oct 14, 2025 चूरू शहर के वार्ड संख्या 27 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के नकद और आभूषण पार कर दिए। यह परिवार शादी में गया था तभी पीछे से चोरी हो गई। कोतवाली पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 27 के 46 वर्षीय मोहम्मद रफीक ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में रतनगढ़ गए थे।