जमुई: मलयपुर में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई जिले के मलयपुर में घरेलू विवाद को लेकर गुरुवार की देर शाम 7:00 बजे रंजीत रावत ने जहरीली पदार्थ खा ली। काफी देर के बाद जब व्यक्ति की तबियत बिगड़ने लगी तो इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा गंभीर अवस्था में रंजीत रावत को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।