रायसेन: रायसेन में खुले चेंबर बने खतरा, बछड़ा गिरने से मचा हड़कंप
Raisen, Raisen | Jul 4, 2026 शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जिला मुख्यालय रायसेन के गोल्डन सिटी कॉलोनी में गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। गेल (GAIL) गैस कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेंबर और गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिन पर न तो ढक्कन लगाए गए हैं और न ही कोई चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी लापरवाही के चलते एक गाय का बछड़ा खुले चेंबर में गिर गया, जिसस