डंडई: 300 छात्र नामांकित, फिर भी स्कूल में सन्नाटा; ग्रामीणों ने उठाए सवाल-लोगों में गुस्सा ।
Dandai, Garhwa | Aug 23, 2026 डंडई। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर के रामजानकी मंदिर प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान उच्च विद्यालय की बदहाल शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में करीब 300 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए एक भी बच्चा विद्यालय नहीं पहुंचता।