धौलपुर: अशोक विहार कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव परिजनों को किया सुपुर्द
निहालगंज थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास स्थित अशोक विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह 10 बजे संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया था। परिजनों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर निहालगंज थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।