धौलपुर: सूबे का पूरा के पास बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र में सूबे का पुरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से स्कूटी पर सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।