मऊ के सभी विकासखंडों में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी
मऊ जनपद के सभी विकासखंडों में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय कार्यक्रम और जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता की। विभिन्न विभागों की ओर से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन को दी गई।
शिविर में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, आवेदन कराने और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें भी सुनी गईं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया।