जखनिया: महंथ रामाश्रय दास इंटर कॉलेज तिरक्षी में प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध, दीनानाथ सिंह बने अध्यक्ष
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित महंथ रामाश्रय दास इंटर कॉलेज तिरक्षी में प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में निर्विरोध संपन्न हो गया है। इस चुनाव में समाजसेवी दीनानाथ सिंह को अध्यक्ष और श्रीमती निधि सिंह को प्रबंधक चुना गया है। इसके साथ ही प्रबंध समिति के 10 अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।