नारायणपुर: प्रेमपुरा में युवक से मारपीट, पिस्टल दिखाकर दी धमकी; चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
नारायणपुर। ग्राम प्रेमपुरा में युवक सुमित शर्मा से मारपीट व पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार में दहशत है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को रींगस से लौटते समय गाड़ी में सोने से मना करने पर विवाद हुआ ।