नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार मामले में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
अवैध हथियार जैसी धारा में फरार चल रहे वारंटी को नौगांवा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम कारी 5:00 बजे जानकारी देते बताया है कि आरोपी गुड्डू पुत्र मुस्तकीम कुरैशी निवासी गांव बिलनी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। यह अवैध हथियार जैसी धार में फरार चल रहा था।