सदर: कैंट GRP - RPF ने स्टेशन पर 75 लाख की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 17, 2026 कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 3 किलो 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।