सूरतगढ़: चरण सिंह चौक पर जलदाय विभाग का वाल्व लीक, हजारों लीटर पानी नालियों में बहा
सूरतगढ़ के चरण सिंह चौक पर शनिवार सुबह जलदाय विभाग का वाल्व लीक होने से हजारों लीटर पेयजल नाली में बह गया। पानी की सप्लाई शुरू होते ही वाल्व से तेज फव्वारा फूट पड़ा। सूचना मिलने पर करीब आधे घंटे बाद सप्लाई बंद की गई। लोगों ने बताया कि वाल्व सड़क के बीच लगा होने से भारी वाहनों के कारण पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होती है।