खुरई: भरछा गांव में राजस्व विभाग ने हनुमान जी मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटाया, दबंग का कई सालों से था कब्जा
Khurai, Sagar | Jun 9, 2025 सोमवार शाम लगभग 4 बजे नायब तहसीलदार सुरेश सोनी ने पटवारियों की टीम और पुलिस बल के साथ मिलकर हनुमानजी मंदिर की जमीन से कब्जा हटाया, नायब तहसीलदार सुरेश सोनी ने बताया कि मंदिर समिति ने शिकायत की थी कि जमीन पर गांव के रामशंकर भारद्वाज का कब्जा है। सीमांकन कर एक एकड़ जमीन से कब्जा हटाया, मंदिर की जमीन से काटी गई लकड़ियां भी जब्त की गईं।