खुरई: संत रविदास वार्ड जेल रोड पर नाला निर्माण के लिए खुदाई से निकले मकानों के पिलर व बीम,बरसात में मकानों को खतरा<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Khurai, Sagar | Jun 7, 2025 संत रविदास वार्ड में जेल रोड पर अमर फैक्ट्री के सामने दो वर्षों से नाले का निर्माण हो रहा है लेकिन खुदाई के कारण किनारे के कई मकानों के पिलर व बीम निकल आए हैं। वहां के निवासियों ने शनिवार को शाम 6 बजे बताया कि पिछले साल बरसात में मिट्टी के कटाव से और भी खतरनाक स्थिति हो गई। कई बार शिकायत करने पर आश्वासन मिला लेकिन निर्माण नहीं कराया।