खुरई: कथा वाचक और सहयोगी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, खुरई न्यायालय ने भेजा जेल
Khurai, Sagar | Jun 6, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे खुरई न्यायालय में मालथोन पुलिस नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पेश करने लाई जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी फरवरी में मालथोन के एक गांव कथा करने आए थे वहीं पर नाबालिग से पहचान हो गई कुछ दिनों बाद दोनों बाइक से गांव आए और नाबालिग से घर के जेवर लाने को कहा दोनों उसे जबरन ले गए अलग अलग जगह रखकर दुष्कर्म किया