देवबंद: नानौता में बाइक सवार युवकों ने फल विक्रेता को बातों में उलझाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
नानौता क्षेत्र के गांव छछरौली में फल एवं सब्जी विक्रेता को ठगों ने शिकार बनाते हुए करीब 700 रुपये की नकदी ठग ली। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। गांव छछरौली निवासी समय सिंह पुत्र चोहल सिंह ने बताया कि वह गांव की मस्जिद के पास फल और सब्जी की दुकान लगाते है