दमोह: रेलवे स्टेशन पर आरक्षक से मारपीट के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन में, मनचलों और असामाजिक तत्वों को दी सख्त हिदायत
Damoh, Damoh | Apr 25, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन पर आरक्षक से मारपीट की घटना के बाद कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में है। शुक्रवार-शनिवार रात टीआई मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंचे। पुलिस को देख हड़कंप मच गया। संदिग्ध युवकों, मनचलों और असामाजिक तत्वों से पूछताछ कर सख्त हिदायत दी गई। ऑटो चालकों और दुकानदारों से भीड़ न लगाने तथा किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।