लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या 13 में शनिवार की पूर्वाह्न 8:30 बजे वट सावित्री पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वट वृक्ष की पूजा की।