बड़हिया: बड़हिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम का आयोजन
रविवार को बड़हिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में ब्रह्मा भोजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. अपराह्न 3 बजे यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मोकामा सेवा केंद्र की संचालित का बी के निशा बहन ने ब्रह्मा भोजन की महिमा पर प्रकाश डाला.