डूंगला: जयपुर में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने गणमान्यों से की सार्थक चर्चा
जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम दक ने जयपुर स्थित राजकीय आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्यों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत और चूरू से भाजपा सांसद प्रत्याशी देवेंद्र झांझडिया भी उपस्थित रहे। मंत्री ने सभी से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है।