छीपाबड़ोद: रूपपुरा में ग्रामीणों ने शिक्षक मोहम्मद इरशाद के समर्थन में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रूपपुरा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इरशाद के समर्थन में ग्रामीणों ने तहसीलदार को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ की गई शिकायत को निराधार बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 20 दिन पहले नवलकिशोर ने नालियों की सफाई के नाम पर साइन करवाए थे।