सलोन: डीह थानाध्यक्ष द्वारा पूर्व सांसद के पैर छूने के मामले में एसपी ने किया थानाध्यक्ष का बदलाव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा पूर्व सांसद के पैर छूने के मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष का किया बदलाव।10:11:2024 रविवार को समय करीब 3:00 बजे दोपहर को एसपी यशवीर सिंह ने डीह थानाध्यक्ष अनिल सिंह को अपराध शाखा भेजा।नसीराबाद थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडे को डीह थाने की दी कमान। महाराजगंज कोतवाली में तैनात निरीक्षक कमलेश कुमार को नसीराबाद थाने का बनाया थानाध्यक्ष।