मंदसौर: नीट पेपर लीक के विरोध में मंदसौर गांधी चौराहे से निकला मशाल जुलूस, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
मंदसौर में शहर ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में गांधी चौराहा से नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया, प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, इस दौरान केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ नारेबाजी भी हुई, यासमीन ने बताया कि महिला कांग्रेस जल्द प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी,