बिशुनपुरा: विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, मांग पत्र सौंपा
किसानों की विभिन्न समस्याओं, धान खरीद मूल्य, ऋण माफी एवं पेंशन योजनाओं में अनियमितता को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। धरना को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक पासवान