*बलिया, उत्तर प्रदेश*
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए लोन लेने आए लोगों को बलिया के गड़वार रोड, उमरगंज उर्फ प्रेमचक स्थित *बैंक ऑफ बड़ौदा* शाखा में परेशान किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैंक मैनेजर की मिलीभगत से कर्मचारियों द्वारा आवेदकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। सोलर पैनल लोन के नाम पर जनता को बार-बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं और सही जानकारी नहीं दी जा रही।
Ballia, Ballia | Jun 29, 2026