मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने हत्याकांड मामले में फरार एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरसिद्धि पुलिस ने हत्याकांड मामले के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीरिसवा औरैया निवासी अभियुक्त नागेंद्र माझी को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध पूर्व में कांड संख्या 45/24 थाने में दर्ज था। उक्त जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा रविवार को 3:11 पर दी गई है