पटना ग्रामीण: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सीएम नीतीश ने एक्स सर्विसमैन फंड में दिया अंशदान
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 01 अणे मार्ग में फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करते हुए देश के वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।