दमोह: महुआखेड़ा में 3 वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, बड़ी मां ने जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Damoh, Damoh | May 10, 2026 दमोह के महुआखेड़ा गांव में 3 साल के अनिरुद्ध हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि जमीन विवाद के चलते बच्चे की बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने उसकी हत्या की। आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर सिर पर पत्थर पटककर शव भूसे के ढेर पर फेंक दिया। शुक्रवार से लापता बच्चे का शव शनिवार को मिला। एसपी आनंद कलादगी ने खुलासा कर मीडिया को जानकारी दी।