शाजापुर: मक्सी में श्रद्धालुओं ने मनाई तेजाजी महाराज की जयंती, निकाला गया चल समारोह
शाजापुर। मक्सी में तेजादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा शुक्रवार को तेजा जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों से एक चल समारोह भी निकाला गया जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।श्रद्धालुओं ने तेजा जी महाराज को छतरी स्वरूप निशान चढ़ाए। सैकड़ों लोगों ने मन्नत मांगी, इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।