शाजापुर: डांसी रोड़ पर एक गल्ले की दुकान में रखे 12 हजार रूपए अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े किए चोरी , कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
शाजापुर के डांसी रोड़ पर एक गल्ले की दुकान में रखे 12 हजार रूपए अज्ञात बदमाश दुकान की शटर खोलकर चोरी करके ले गया। दुकान मालिक नमाज पढ़कर दुकान पर आएं तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी निकाले जिसमें संदिग्ध बदमाश नजर आ रहा है।