आनंदपुरी: फलवा गांव में जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक, 200 से ज्यादा बकरियों को बना चुका है शिकार
फलवा गांव में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर ग्रामीणों की चिंता गहरा गई है। बीती देर रात गांव में एक मकान के बाड़े में बंधी दो बकरियों को अज्ञात जंगली जानवर ने मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।