गभाना: कांवड़ यात्रा और श्रावण माह के मद्देनज़र, गभाना समेत सभी CO ने क्षेत्र का किया निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में सोमवार की शाम गभाना समेत समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कांवड़ यात्रा, श्रावण माह, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त किया जा रहा है तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।