राजमहल: राजमहल-साहिबगंज निर्माणाधीन फोर लेन सड़क डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार बाइक, दो घायल
राजमहल-साहिबगंज निर्माणाधीन फोर लेन सड़क पर गुरुवार रात्रि करीब 8 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल राजमहल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।