मैनपुरी: करहल क्षेत्र में दबंगों द्वारा की गई मारपीट में दो महिलाएं हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को थाना क्षेत्र के नगला भौनी में मीरा देवी पत्नी श्री चंद्र के बच्चे एक प्लॉट पर खेल रहे थे। जिसको लेकर गांव के ही प्रमोद पुत्र देशराज द्वारा गाली गलौज की गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो प्रमोद और उसके परिजनों ने मीरा देवी और रीता देवी के साथ बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पीड़िता ने थाने में शिकायत की जिसके बाद घायलों का मेडिकल कराया गया।